Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री के सौजन्य से टीबी मरीजों के बीच दवा व पौष्टिक आहार का वितरण

Gandey (Giridih) : कोडरमा की बीजेपी सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के सौजन्य से बीजेपी नेताओं ने 31 मई को गांडेय सीएचसी में 10 टीबी मरीजों के बीच दवा व पौष्टिक आहार का वितरण किया. मौके पर बीजेपी नेता अरुण कुमार हाजरा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने गांडेय प्रखंड के दस टीबी मरीजों को गोद लिया है. इन मरीजों के बीच हर महीना दवा व पौष्टिक आहार का वितरण किया जाता है. नियमित रूप से दवा का सेवन करने और पौष्टिक आहार खाने से टीबी मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अबू कासिम हसन, बीजेपी नेता एंथोनी स्वामी, महेंद्र राय, सत्यनारायण यादव,शिव नारायण मंडल उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652587&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रोक के बावजूद धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही