GANDEY ( GIRIDIH) : गांडेय प्रखंड अंतर्गत पर्वतपुर पंचायत के सिंहपुर गांव में 23 मार्च को 9 दिवसीय श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. यज्ञ स्थल से श्रद्धालु महिलाएं माथे पर कलश रखकर पैदल माथातरी नदी पहुंची. आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भराया. महिलाएं कलश लेकर यज्ञ स्थल लौटीं. सभी कलशों को यज्ञ वेदी पर स्थापित किया गया. इस दौरान आर्कषक झांकियां भी निकाली गई. यज्ञ को लेकर इलाके में धार्मिक माहौल बना हुआ है. मुख्य यजमान तारक साव व उनकी पत्नी हैं. बनारस से आए विद्वान कथावाचक प्रतिदिन प्रवचन करेंगे. कलश यात्रा में प्रवीण चौधरी, हेमंत झा, सीपी साव, रघुनाथ यादव,पुरषोत्तम चौधरी, यदुनंदन पाठक, अरुण हाजरा, हीरालाल हाजरा, शंकर मंडल, विकास पाठक समेत सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=587860&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो की पंचायत कमेटी गठित [wpse_comments_template]
गांडेय : कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Comment