Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : समाजसेवी का निधन, शोक की लहर

गणमान्य लोगों ने किया शव का अंतिम दर्शन
Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर गांव निवासी समाजसेवी सदानंद राम का निधन 17 जून को रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गया. उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. विगत एक माह से रिम्स में उनका इलाज चल रहा था. 18 जून को उनका शव रांची से गांव लाया गया. शव का अंतिम दर्शन करने के लिए इलाके के गणमान्य लोग उमड़ पड़े. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने मृतक के आवास पहुंचकर शव का दर्शन किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. मौके पर उन्होंने कहा कि सदानंद राम सामाजिक व्यक्ति थे. उनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी. शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता अरुण हाजरा, प्रवीण गुप्ता, भुनेश्वर गोस्वामी समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671938&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महिला की हत्या मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही