Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : ऑटो व बाइक में आमने-सामने की टक्कर, चार घायल

Gandey (Giridih) : जिले के गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधूडीह गांव के पास 29 अप्रैल की देर रात ऑटो और बाईक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चा समेत चार लोग घायल हो गए. घायलों में ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पलकिया गांव निवासी सुंदर पंडित, छोटे लाल पंडित, जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहरी गांव निवासी शबरन मोहली व मनोज मोहली शामिल है. अहिल्यापुर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को इलाज के गांडेय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरलीपहरी गांव निवासी शबरन मोहली अपने  बच्चे मनोज मोहली का इलाज धनबाद से कराकर वापस ऑटो से अपने गांव लौट रही थी. विपरीत दिशा से सुंदर पंडित व छोटेलाल पंडित बाईक से आ रहे थे. इसी दरम्यान बुधुडीह के पास ऑटो और बाईक में टक्कर हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=623654&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी: वाहन जांच में 1.41 लाख का काटा गया चालान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही