Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हज़ारों का नुकसान

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के बरमसिया टू के तिनपतली गांव में मंगलवार रात्रि करीब आठ बजे फागू तुरी के मिट्टी के घर में आग लगने से हजारों के सामान जलकर राख हो गए. फागू तुरी ने बताया कि वह लोग खाना खाकर सोने जा रहे थे. इसी दौरान बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी और घर में रखे धान, चावल, टीवी, पंखा, पलंग, गोदरेज, कपड़े, चार हजार नगद सहित सभी सामान पूरी तरह से जल गये. हल्ला मचाने पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना पर मौके पर पंचायत की मुखिया मीना देवी पहुंची और सरकार से सहयोग राशि दिलाने का भरोसा दिया. यह">https://lagatar.in/jamua-dispute-resolved-on-the-initiative-of-the-mla-bridge-construction-work-started/">यह

भी पढ़ें : जमुआ : विधायक की पहल पर सुलझा विवाद, पुल निर्माण कार्य हुआ शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही