Search

गांडेय : ग्राम विकास योजना के लिए ग्रामसभा का गठन जरूरी: बीडीओ

Gandey(Giridih): जिले के गांडेय प्रखंड सभागार में 27 मई को योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि ग्राम विकास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बाल सभा व महिला सभा का गठन कर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है. योजनाओं के सही चयन और क्रियान्वयन के लिए भी ग्रामसभा का आयोजन करना है. इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहेगी. मौके पर बीपीओ मनीष टुडू, मुखिया अकबर अंसारी, हीरालाल मुर्मू, रीना देवी, अभियंता बबलू हंसदा, फ्रांसिस टुडू, भुनेश्वर वर्मा, मकसूद अंसारी,पिंटू हाजरा,त्रिपुरारी वर्मा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649964&action=edit">यह

भी पढ़ें:गावां : आजादी के बाद भी रेहा गांव ने नहीं देखी है पक्की सड़क, मूलभूत सुविधाओं से है पूरा गांव वंचित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp