Search

गांडेय : पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कई गांवों का किया दौरा

Gandey (Giridih) : पूर्व विधायक सह जेएमएम नेता जयप्रकाश वर्मा ने 27 मई की देर शाम गांडेय प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की. मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है. राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, कृषि ऋण माफी योजना, बिजली बिल माफी योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है. इस वजह से जेएमएम का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है. गांवों का दौरा से पूर्व वे केंदुवाटांड़ में जेएमएम कार्यकर्ता भैरो हांसदा के पुत्र के विवाह और गांडेय में विनय स्वर्णकार के यहां आयोजित प्रीतिभोज में शामिल हुए. मौके पर दिनेश वर्मा, विकास कुमार पाठक, भूषण वर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650360&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांवा : विरोध के बाबजूद नाबालिग युवती का कराया निकाह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//