Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : मनरेगा में बीना काम किए हो रही है राशि की निकासी: लोकपाल

Gandey(Giridih): जिले के गांडेय प्रखंड के पंडरी पंचायत में 1 जून को मनरेगा लोकपाल तमन्ना प्रवीण ने लिखित शिकायत के बाद पंचायत में चल रहे मनरेगा योजनाओं की जांच की. जानकारी के अनुसार आमेर ग्राम में शिवलाल कोल्ह के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण की स्वीकृति दी गई थी.जांच के क्रम पाया गया कि पहले से खोदे कूप की जोड़ाई कर पैसे की निकासी की जा रही है. उसी ग्राम के राजेंद्र टुडू के जमीन पर तालाब निर्माण स्वीकृत किया गया था. जांच के क्रम में पाया कि निर्माण पहले से खुदे गड्ढे में किया जा रहा है. इस दौरान एक लाख रुपए की निकासी भी कर ली गई है. पंडरी पंचायत के पंदनटांड में कार्तिक राणा को सिंचाई कूप की स्वीकृति मिली थी. जिसमें मेट्रियल की राशि 1,60,000 की निकासी कर लिया गया है. जांच के दौरान स्थल पर कुछ भी नहीं पाया गया. कार्तिक राणा की पत्नी समरी देवी ने कहा कि हमलोगों को कुछ नहीं मालूम की कूप निर्माण कहां किया गया है.लोकपाल तमन्ना परवीन ने कहा कि पंडरी पंचायत में मनरेगा योजना में गड़बड़ी की जा रही है. उसी के आलोक में जांच की जा रही है. जिसमें कई योजनाओं में गड़बड़ी पाया गया है. उन सभी  पर कार्रवाई की अनुसंशा की जायेगी. मौके पर बीपीओ रविदुल हसन,पंचायत सचिव वशिष्ठ नारायण सिंह,रोजगार सेवक अब्दुल रहमान,मुखिया केशव मुर्मू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654809&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांडेय : स्कूल का ताला तोड़ एलसीडी व खेल सामग्री की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही