Search

 
 
 

गांडेय: सरकार किसानों के हित में कर रही है बेहतर कार्य: डॉ सरफराज अहमद

 
Gandey (Giridih): गांडेय प्रखंड के झारघट्टा पंचायत के बेलाटांड नाला पर 32 लाख की लागत से बनने वाला चेकडैम का शिलान्यास 15 अप्रैल को विधायक डॉ सरफराज अहमद ने किया. विधायक ने कहा कि चैकडैम बन जाने से करीब बीस हेक्टर जमीन पर सिंचाई हो सकेगी. राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार बेहतर कार्य कर रही है. जेई विजय कुमार ने कहा कि लघु सिंचाई प्रमंडल से बनने वाली चेकडैम के दोनों किनारे पर एक सौ मीटर गार्डवाल निर्माण किया जाएगा. निर्माण से तीन मीटर गहराई तक जल जमाव रहेगा. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, गोपिन मुर्मू, गुलाब मंडल, भीम सिंह,आदेश कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609211&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह: नगर निगम में टोल टैक्स की वसूली करेगी रांची की एजेंसी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही