Search

गांडेय : हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के बेलाटांड में श्री श्री 1008 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर 9 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा यज्ञ मंडप से कोलडीह, पिपरासिंहा, अंधरकोला होते हुए लगभग सात किलोमीटर का रास्ता तय कर झिंझरी पहाड़ी शिव मंदिर स्थित नदी पहुंची. आचार्य द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया. पुनः उसी रास्ते से होते हुए यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची और महायज्ञ का शुभारंभ किया. इस दौरान पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जयकारे से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय रहा. जगह-जगह पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों नें श्रधालुओं के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था की थी. कलश यात्रा के समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. कलश यात्रा में आजसू नेता अर्जुन बैठा, भाजपा नेता यदुनंदन पाठक, माझो सिंह के साथ बजरंग युवा समिति के सदस्य व सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bagodar-sahiya-sangh-has-been-agitating-for-one-month-regarding-its-demands/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : सहिया संघ अपनी मांगों को लेकर एक माह से आंदोलित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp