Search

 
 
 

गांडेय : पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा जल नल योजना में गड़बड़ी का मामला

 
Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड कार्यालय भवन स्थित सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जल नल योजना में गड़बड़ी का मामला छाया रहा. इसके अलावा प्रखंड में अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र के संवेदक और वेंडर को रिकवरी का आदेश दिया गया है. पंचायत समिति सदस्य मधुमाला देवी ने गांडेय हरिजन टोला में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की मांग रखी. [caption id="attachment_640028" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/PANCHAYAT-SAMITI-BAITHAK-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> बैठक में शामिल प्रमुख, पंसस सदस्य व अन्य पदाधिकारी[/caption] प्रमुख राज कुमार पाठक ने कहा कि पंचायत समिति का कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य को बधाई दी गई. कहा कि प्रखंड में मनरेगा, जल नल योजना में हो रही गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में एक वर्ष के लिए पांच मुखिया का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया. जिसमे पंचायत बुधुड़ीह के मुखिया नवीन वर्मा, फूलची पंचायत के मुखिया लॉरेंस सुनील सोरेन, बरमसिया 2 की मुखिया मीना देवी, बदगुंडा पंचायत की मुखिया खुर्शीदा बीबी, कुदलवादाह के मुखिया कादिर अंसारी का चयन किया गया. बैठक में बीडीओ विजय कुमार, सीओ सफी आलम, उपप्रमुख किशोर मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुलेश्वर दास, पीएचईडी जेई बबलू हांसदा, मनरेगा जेई महताब आलम के अलावा स्वास्थ विभाग, कृषि विभाग समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-rs-225-crore-will-be-spent-on-infrastructure-and-smart-meters-in-the-district/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट मीटर पर खर्च होंगे 225 करोड़ रुपए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही