Search

 
 
 

गांड़ेय: नियोजन नीति के नाम पर हेंमत सरकार जनता को दे रही धोखा: सुदेश महतो

 
Gandey(Giridih): आजसू के विधानसभा स्तरीय जन पंचायत में 26 अप्रैल को पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने हुंकार भरी और सभी कार्यकर्ताओं से 2024 के लिए तैयार रहने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुडडू यादव ने किया. सुदेश महतो ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा के चूल्हा प्रमुखों से सीधा संवाद किया. उन्होंने कहा कि नियोजन नीति के नाम पर राज्य की हेमंत सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है. वादा किया था कि हम आएंगे नियोजन नीति बनाएंगे, 1932 लाएंगे, ओबीसी आरक्षण बढ़ाएंगे. लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी नियोजन नीति बन नहीं पाया है. प्रवक्ता देव शरण भगत ने कहा कि हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने जैसे बहुत सारे वादे सरकार ने किया था. आज महिलाएं व युवा रोड़ पर हैं. हम जब न्याय की बात करतें हैं तो लाठियां चलाई जाती है. इसलिए जनतंत्र की माध्यम से जन पंचायत हर विधान सभा में लगाने का कार्य हमारी पार्टी कर रही है.अर्जुन बैठा ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि तीन लाख आवास देंगे, सालान पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे,जल सहिया को मानदेय देंगे जो अभी तक नहीं हुआ. मौके पर दिनेश राणा,अनूप पांडेय,प्रियंका शर्मा,बजरंगी साव,बिनोद रजक,सहदेव महतो,शंकर यादव,संकर राय, मो आशिक, सीपी शाह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620371&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: सभी पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का मिलेगा लाभ: डीपीआरओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही