Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : लोगों की बात सुनने के बजाए मन की बात सुनाने में लगे हैं पीएम मोदी- विधायक

Gandey (Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड के जोधपुर फुटबॉल मैदान में 30 अप्रैल को जेएमएम का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में दर्जनों लोगों ने दूसरी पार्टी को छोड़कर जेएमएम का दामन थाम लिया. समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ. सरफराज अहमद थे. मौके पर विधायक ने कहा कि देश की जनता की बात सुनने के बजाय पीएम नरेंद्र मोदी अपने मन की बात सुनाने में लगे हैं. इससे देश का भला नहीं हो रहा है. हेमंत सोरेन की सरकार ने विकास की गति को तेज किया है. वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लगे हैं. गिरिडीह जिले में जेएमएम का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है. पार्टी की नीति और सिद्धांतो से प्रभावित होकर लोग जेएमएम की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने किया. मौके पर प्रेमचंद मुर्मू, जिला परिषद सदस्य हिंगामुनि मुर्मू, बबली मरांडी, गोपीन मुर्मू, लॉरेंस सुनील सोरेन, ध्रुवदेव पंडित, मकसूद आलम, मो. हाफिज, रामजीत मुर्मू, गुलाब मंडल, भीम सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मैजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624085&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनवार: रेफरल अस्पताल में 7 वर्ष बाद शुरू हुआ सिजेरियन की सुविधा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही