Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : अप्रैल के अंत तक अधूरे पीएम आवास को पूरा करने का निर्देश

Gandey (Giridih) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार अप्रैल को बीडीओ विजय कुमार ने समीक्षा बैठक की. बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड मे अधूरे पड़े पीएम आवास योजना पर चर्चा करते हुए सभी पंचायतों के मुखिया को अप्रैल माह के अंत कर आवासों का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया. साथ ही बढ़ते कोरोना संक्रमण पर भी मुखियाओं के साथ चर्चा की गई. बैठक में शामिल गांडेय चिकिसप्रभारी अबू काशिफ हसन ने मीजल्स रूबेला अभियान की जानकारी देते हुए मुखिया सहति विभिन्न जनप्रतिनिधियों से नौ वर्ष से पंद्रह साल तक के बच्चों के टीकाकरण में हर ज़रूरी सहयोग की अपील की. बैठक में प्रमुख राजकुमार पाठक,  मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू, गांडेय मुखिया अमृत पाठक, डोकीडीह मुखिया अकबर अंसारी, बुधुडीह मुखिया नवीन वर्मा, भागीरथ मंडल, जितेंद्र मंडल, रीना देवी, सुरेश मुर्मू, बीपीएम शिवनारायण मंडल, रमेश मुर्मू,   मो.मोकीम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bengabad-the-dead-body-of-the-youth-reached-the-village-everyones-eyes-were-moist-due-to-the-screams-of-the-family-members/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखे हुई नम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही