Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : कांग्रेस छोड़ झामुमो में शामिल हुए कई लोग

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड में बुधवार 13 प्रैल को विधायक डॉ सरफराज अहमद की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद राम ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया. बीते 20 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय रहने वाले प्रमोद राम ने संगठन को इस्तीफ़ा देकर झामुमो में शामिल हो गए हैं. झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रमोद राम के  नेतृत्व में उनके दर्जनों समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्तांओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया. सभी को विधायक डॉक्टर सरफराज़ अहमद ने झामुमो का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. डॉ.अहमद ने कहा कि झामुमो की विचार धारा से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे है. तेजी से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है. कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार विकास कार्य को लेकर काफी गंभीर है. समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो रहा है. झामुमो की सदस्यता लेने वालों में चंद्रमणि मंडल, अभिजीत राम, मनोज मंडल, उपेंद्र प्रसाद वर्मा, मुंशी हांसदा समेत अन्य लोग शामिल हैं. मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, गोपिन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुव देव पंडित, गुलाब मंडल, रामजीत मुर्मू, भीम सिंह, मो.अख्तर, मो.जाकिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-streets-and-markets-deserted-due-to-heat-mercury-crossed-38/">यह

भी पढ़ें : धनवार : गर्मी से सुनसान सड़के और बाज़ार, पारा 38 पार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही