Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : राष्ट्रीय सूड़ी समाज की हुई बैठक

GANDEY (GIRIDIH) : गांडेय प्रखंड अंतर्गत घोसको ग्राम में 12 फरवरी को सूड़ी समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष गुलाब मंडल ने की तथा संचालन सिकंदर मंडल ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि गोड्डा के पूर्व सांसद सूरज मंडल थे. उन्होंने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए एकजुटता जरूरी है. समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. समाज को शिक्षित किया जाना जरूरी है. शिक्षित समाज हमेशा आगे बढ़ता है. बैठक में समाज की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक दशा पर भी चर्चा हुई. मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने कहा कि समाज को नशा मुक्त करना होगा तभी समाज का कल्याण होगा. बैठक में प्रकाश मंडल, जगरनाथ मंडल, हरि मंडल, भोला मंडल, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र मंडल, मुखिया प्रतिनिधि भागीरथ मंडल, नवल मंडल, मीडिया प्रभारी राजू मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर मंडल, महामंत्री ओम प्रकाश समेत समाज के सैकड़ो सदस्य शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=552699&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डीएवी में मनाई गई महर्षि दयानन्द की जयंती [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही