Search

 
 
 

गांडेय : नवोदय विद्यालय में विधायक ने की टीकाकरण अभियान की शुरुआत

 
Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार 12 अप्रैल को विधायर डॉ.सरफ़राज अहमद ने खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. विद्यालय की छात्रा सृष्टि कुमारी को पहला टीका लगाया गया. समारोह को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने सभी लोगों से 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगवाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस टीका से कई साइड इन्फेक्शन नही होता है. पूरे एक महीने तक इस अभियान को चलाया जाएगा. जिससे गिरिडीह जिला से खसरा मुक्त बन सके. कार्यक्रम में प्रखंड बीडीओ विजय कुमार, सीओ सफी आलम, चिकित्सा प्रभारी अबू काशिफ हसन, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, बीपीएम शिव नारायण मंडल, सहिया अनीता देवी, मुखिया अकबर अंसारी व शिक्षक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gandey-many-people-left-congress-and-joined-jmm/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : कांग्रेस छोड़ झामुमो में शामिल हुए कई लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही