Search

 
 
 

गांडेय : मनरेगा लोकपाल ने की योजनाओं की जांच, मिली भारी गड़बड़ियां

 
ग्रामीणों ने की थी लिखित शिकायत, लोकपाल ने कहा - होगी कार्रवाई
Gandey (Giridih) : ग्रामीणों के लिखित शिकायत के मिलने पर गिरिडीह की मनरेगा लोकपाल तमन्ना परवीन ने मंगलवार 4 जुलाई को गांडेय प्रखंड के बरमसिया वन पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित तालाब, सिंचाई कूप, बागवानी, पशु शेड सहित विभिन्न योजनाओं की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान लिखित शिकायत के अनुरूप विभिन्न योजनाओं में भारी अनिमियतता देखने को मिली. [caption id="attachment_688498" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/MANREGA-DAURA-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> योजनाओं का निरीक्षण करनें पहुंची मनरेगा लोकपाल[/caption] मनरेगा लोकपाल तमन्ना परवीन ने कहा कि पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं में घोर अनिमियतता बरते जाने की लिखित शिकायत की थी. जिसके मद्देनजर योजनाओं की जांच के लिए वो मौके पर पहुंची. कहा कि जांच में कई गड़बड़ियां पाई गईं. जिसे लेकर आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. जांच के दौरान डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन बैजनाथ प्रसाद वर्मा, बीपीओ मनीषा टुडू, मुखिया प्रतिनिधि मो. अल्लाउद्दीन, पंचायत सचिव मो.सत्तार, ग्राम रोजगार सेवक मो.फिरोज, पीएसएस मो.क्यामुल हक सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/peertand-babulal-met-the-bereaved-family/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : शोकाकुल परिवार से मिले बाबूलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही