Search

गांडेय: बीपीओ के ख़िलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा, 24 अप्रैल को प्रदर्शन

Gandey (Giridih) : गांडेय पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार 18 अप्रैल को मुखिया संघ की बैठक में मनरेगा में बीपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर की मनमानी के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद की गई. बताया गया कि प्रखंड में दो बीपीओ, चार कंप्यूटर ऑपरेटर लगातार क्षेत्र में बिचौलियों से सांठगांठ कर मनरेगा की योजनाओं में गड़बड़ी करते है. जिसका खामियाजा मुखिया को भुगतना पड़ता है. इससे मुखिया के मान-सम्मान को भी ठेस पहुंच रही है. बैठक में पीबीओ की मनमानी के ख़िलाफ़ 24 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. मुखिया संघ ने कहा कि अगर इसके बावजूद भी सुधार नहीं हुआ तो की भी मुखिया अपने पंचायत में मनरेगा की योजना का डिमांड नहीं करेंगे. इस दौरान बीपीओ रागिब हसन हाय-हाय के नारे भी लगाए गए. बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू, सचिव अकबर अंसारी, गांडेय मुखिया अमृतलाल पाठक, बुधुडीह  पंचायत के मुखिया नवीन वर्मा, जितेंद्र मंडल, सुनील सोरेन, सुरेश मुर्मू, पंचम देवी, मीना देवी, यशोदा देवी, शीतल कुमारी सहित प्रखंड के सभी मुखिया मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-kovid-protocol-is-flying-in-sadar-hospital-itself/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सदर अस्पताल में ही कोविड प्रोटोकॉल की उड़ रही धज्जियां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp