Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं करने वाले अधिकारी जाएगें जेल:विधायक

Gandey(Giridih): गांडेय प्रखंड कार्यालय में बीस सूत्री का मासिक बैठक 13 जून को संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित ने किया. बैठक में मनरेगा,कृषि,पीएम आवास,कल्याण,स्वास्थ, शिक्षा,पीएचईडी, खाद्य आपूर्ति विभाग के पधाधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान पिछले महीने किए गए कार्यो की समीक्षा भी की गई. बैठक में मुख्य अतिथि गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने सभी पधाधिकारियों से प्रखंड में हो रहे कार्यों की जानकारी ली. साथ ही  निर्देश दिया कि अविलंब सभी कार्यो को पूरा करे.प्रमुख राजकुमार पाठक ने पंडरी स्वस्थ केंद्र को चालू करने व क्षेत्र में हो रहे जंगल कटाई की बात रखी. सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव ने फुलझरिया में बंद पड़े स्वस्थ केंद्र को चालू करने की मांग की. भैरो वर्मा ने आवास निर्माण पर बालू की आपूर्ति पर रोक हटाने की बात कही. बीडीओ विजय कुमार ने प्रखंड में अधूरे पड़े 60 आगंनबाडी केंद्र को एक सप्ताह में पूर्ण करने का आदेश दिया. नल-जल योजना पर विधायक ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं करने वाले अधिकारी को जेल जाना होगा. साथ ही जांच कमेटी गठन कर जांच का आदेश दिया गया. मौके पर सीओ सफी आलम, मुखिया अकबर अंसारी, बीपीओ मनीषा टुंडू, राजेश सिंह, प्रमोद राम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667444&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : खुखरा में सीआरपीएफ ने निकाली जागरूकता रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही