Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Gandey (Giridih) : गांडेय थाना परिसर में होली और शब-ए-बारात को लेकर 6 मार्च को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में गांडेय अंचलाधिकारी मो. सफी आलम, पुलिस इंसपेक्टर रत्नेश ठाकुर और  थाना प्रभारी हसनेन अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि दोनों पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए. पुलिस प्रशासन लोगों के साथ है. पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी. किसी भी तरह अप्रिय घटने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई. पुलिस को लोगों का सहयोग चाहिए. अंत में सर्वसम्मित से दोनों त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, दिनेश वर्मा, मुखिया दशरथ किस्कू, मुखिया अकबर अंसारी, ध्रुवदेव पंडित, जेएमएम प्रखंड सचिव भैरो वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, श्याम पाठक समेत गणमान्य लोग शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=573700&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : चोरों ने चुराए ट्रैक्टर, बीच रास्ते में डीजल हुआ खत्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही