Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों कबूतरों की मौत हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि कबूतर उड़ते-उड़ते जमीन पर गिरकर मूर्क्षित हो जा रहे हैं और कुछ देर में उनकी मौत हो जा रही है. पिछले एक सप्ताह में करीब पांच सौ से भी अधिक कबूतरों की मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी गांडेय के चिकित्सकों को दी. सूचना मिलने पर प्रखंड पशु चिकित्सा प्रभारी सुनील तिवारी ने मृत पड़े कबूतरों को देखा. उन्होंने कहा कि मरे हुए कबूतर को जांच के लिए भेजा जाएगा. रिपोर्ट आने पर ही बीमारी का पता चल सकेगा. माहुरी नव युवक समिति गांडेय के अध्यक्ष विकास गुप्ता और समिति के सदस्य रुद्रा साकेत आकाश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, राहुल गुप्ता ने गर्मी के मद्देनज़र पंछियों के प्यास बुझाने के लिए घर के छतों पर पानी रखने की अपील की है. यह">https://lagatar.in/bengabad-illegal-coal-laden-five-motorcycles-seized-two-arrested/">यह
भी पढ़ें : बेंगाबाद : अवैध कोयला लदी पांच मोटरसाइकिल जब्त, दो गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
गांडेय : अज्ञात बीमारी से कबूतरों की लगातार हो रही है मौत

Leave a Comment