Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : बाइक की डिक्की से पिस्टल बरामद, दो गिरफ्तार

GANDEY (GIRIDIH) : गांडेय प्रखंड मुख्यालय गेट के बगल में चाय दुकान के निकट खड़ी एक बाइक की डिक्की से पुलिस ने 11 फरवरी को एक पिस्टल बरामद किया. गांडेय थाना प्रभारी हसनेन आलम को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल छापेमारी की. वाहन मालिक का नाम घाटकुल निवासी विनोद ठाकुर है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा इसी मामले में मुस्तकीम अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है. विनोद ठाकुर अपनी बाइक से एफसीआई गोदाम चावल लेने आया था. वह बाइक को खड़ी कर चावल ले रहा था. एफसीआई गोदाम में ही पहले से घाटकुल गांव के ही निवासी मुस्तकीम अंसारी भी मौजूद था. उसे किसी कागजात के फोटो कॉपी की जरूरत थी. मुस्तकीम विनोद की बाइक लेकर प्रखंड परिसर स्थित एक जेरॉक्स दुकान में फोटो कॉपी कराने गया. चाय दुकान के निकट उसने बाइक खड़ी कर फोटो कॉपी कराने गया. इसी दौरान पुलिस पहुंची. बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से पिस्टल बरामद हुई. पुलिस ने मुस्तकीम को तत्काल गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बताया कि बाइक विनोद ठाकुर की है. पुलिस एफसीआई गोदाम आकर विनोद ठाकुर को भी गिरफ्तार किया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551563&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : स्टोन चिप्स लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी ट्रक में छुपाई गई अवैध शराब की बोतलें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही