Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : भव्य कलश यात्रा के साथ रामचरितमानस नवाह यज्ञ शुरू

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत अंतर्गत पंचनटांड़ गांव में नौ दिवसीय श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह  यज्ञ की शुरुआत 26 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 251 श्रद्धालु महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. नंगे पांव महिलाएं और कुंवारी कन्याएं यज्ञ मंडप से सगरभंगा, कोलडीह, अंधरकोला होते हुए आठ किलोमीटर की दूरी तय कर झिंझरी पहाड़ी शिव मंदिर स्थित नदी पहुंची. आचार्य लवलेश द्वेदी ने मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भराया. महिलाएं व कुंवारी कन्याएं उसी रास्ते से वापस यज्ञ मंडप तक पहुंची. पूरे रास्ते में जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारे लगे. यज्ञ को लेकर आस-पास का माहौल भक्तिमय है. यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ स्थल पर हर दिन भक्ति जागरण पेश किया जाएगा. पहले दिन सायं काल कुमकुम बिहारी भक्ति जागरण प्रस्तुत करेंगी. दूसरे दिन 27 फरवरी से 1 मार्च  तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. 2 मार्च को पल्लवी झा और किशोर बबुआ भक्ति जागरण पेश करेंगे. 4 मार्च को नेहाल मिश्रा और नीलम सागर भक्ति जागरण प्रस्तुत करेंगी. 6 मार्च को सुदेश सिंह अपनी टीम के साथ भक्ति जागरण पेश करेंगे. कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, समाज सेवी सुरेश मंडल, शंकर मंडल, महेंद्र वर्मा, भाजपा नेता अरुण कुमार हाजरा, सुरेन्द्र लोहानी समेत यज्ञ आयोजन समिते के पदाधिकारी शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एमडीएम में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था होगी लागू- डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही