Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में महाजनसंपर्क अभियान का संकल्प

GANDEY(GIRIDIH): जिले के गांडेय प्रखंड क्षेत्र के अहिल्यापुर में 21 मई को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने का सलाह दिया. अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के निर्देश पर 1 से 30 जून तक हर बूथ से लेकर हर मंडल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. जिसमें महाजनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यक्रम करना है. पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा सहित कई ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली, पार्टी की विचारधारा, संगठन मजबूती आदि को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए.मौके पर शंकर सिंह, राजू मंडल, महेंद्र प्रसाद वर्मा, रघुनाथ यादव, संदीप वर्मा, सुरेंद्र लोहानी, बासुकी यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643922&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : बैठक में भाजपा के कई पदाधिकारी का नहीं रहना बना चर्चा का विषय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही