Search

गांडेय : अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत

वाहन समेत चालक फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम   Gandey (Giridih) : गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के दासडीह के निकट 24 जून की अहले सुबह एक अज्ञात वाहन के धक्के से जोड़ाआम निवासी मुरलीधर पाठक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वे सुबह के समय टहलने निकल थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक अज्ञात वाहन के धक्के से उनकी मौत हो गई. हादसे की खबर पाकर उनके दोनों पुत्र घटनास्थल पर पहुंचे. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फरार अज्ञात वाहन चालक की गिफ्तारी की मांग को लेकर गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क मार्ग घंटों तक जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई. सड़क पर दोनों किनारे वाहनों की कतारें लग गई. लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे. सड़क जाम की खबर पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार और अंचलाधिकारी सफी आलम घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर सड़क पर से हटाया. इसके बाद फिर यातायात सामान्य हुई. इसी बीच गांडेय थाना प्रभारी साकेत प्रसाद देव सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678289&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नगर निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार 27 तक स्थगित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp