Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : विधायक ने ग्रामीण सड़क का किया शिलान्यास

GANDEY (GIRIDIH) : गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह गांव में ग्रामीण सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने 12 फरवरी को किया. सड़क का निर्माण पांडेयडीह गांव होते हुए बालायडीह के रास्ते मंडावटांड़ तक किया जाएगा. सड़क की लंबाई 4.36 किलोमीटर है. इसके निर्माण पर 3 करोड 62 लाख 57 हजार रुपए की लागत आएगी. मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण की पुरानी मांग ग्रामीणों की थी. शिलान्यास कर ग्रामीणों की मांग को पूरा किया गया है. इस सड़क के बनने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. मौके पर जिला परिषद् सदस्य मो. साबिर, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुव देव पंडित, मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र तुरी, महबूब आलम, मो. मोकिम, संवेदक सुरेंद्र नारायण देव, जेई फैयाज अहमद समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551833&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : तिलका मांझी की जयंती मनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही