Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : विधायक ने सोनाजोरी गांव में दो पुल का किया शिलान्यास

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के घाटकुल पंचायत के सोनाजोरी गांव में विधायक डॉ. सरफ़राज़ अहमद ने मंगलवार को दो पुल का शिलान्यास किया. विधायक ने सोनाजोरी गांव के पहरीडीह सीमाना पर पहले पुल और सोनजोरी से लेदो जाने की सड़क पर दूसरे पुल का शिलान्यास किया. दोनों पुल की लागत 60 लाख 01 हज़ार 400 रूपये है. पुल के दोनों तरफ दो 200 फीट के दो गार्डवाल रहेंगे. मौके पर मौजूद एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार ने कहा कि पुल 6 महीने में तैयार हो जाएगा. विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि यह बहुत ही पिछड़ा इलाका है. लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. पुल के बन जाने से लोगों को सुविधा होगी. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मो.साबिर, प्रमुख राजकुमार पाठक, 20 सूत्री अध्यक्ष ध्रुव देव पंडित, मुखिया अकबर अंसारी व दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bagodar-bagodar-bachao-sangharsh-samiti-pays-tribute-to-the-martyrs-of-pulwama/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : पुलवामा के शहीदों को बगोदर बचाओ संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही