Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : स्कूल में खेल समाग्री की क्वालिटी घटिया : डीडीसी

Gandey(Giridih): डीडीसी शशि भूषण मेहरा ने 30 मई को गांडेय प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व मध्य विद्यालय गांडेय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया कि मध्य विद्यालय गांडेय में लगे झूले व फिसलन पट्टी को काफी घटिया क्वालिटी का बनाया गया है. मध्य विद्यालय में रखे तीन आरएओ मशीन को जल्द लगाने का आदेश दिया.कस्तूरबा विद्यालय गांडेय में खेल सामग्री की भी जांच की गयी. बीईइओ कुलेश्वर दास ने कहा कि गांडेय प्रखंड के मध्य विद्यालय महेशमुंडा, डोकीडीह, बांकीकला, फुलझरिया दवारपहारी, जबरदाह व दसाडीह में खेल सामग्री लगाया गया है. सामग्री किस विभाग से लगाया जा रहा है मालूम नहीं. निरीक्षण के दौरान बीडीओ विजय कुमार, सीओ शफी आलम, प्रधानाध्यापक बुलेश्वर मुर्मू, अनुग्रह स्वामी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652706&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : लंबित योजनाओं को जल्द पारदर्शिता के साथ करें पूरा : बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही