Gandey (Giridih) : जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सलेया गांव के ग्रामीणों ने 10 अप्रैल की रात एक राशन दुकान में चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांध कर पिटाई की. राशन दुकान संचालक का नाम सलेया गांव निवासी खुर्शीद अंसारी है. चोर ने अपना नाम अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के करमय गांव निवासी नाजिर अंसारी बताया है. खुर्शीद अंसारी के अनुसार दुकान में तीन चोर घुसे थे. ग्रामीणों को दुकान में चोरी होने की भनक लग गई. ग्रामीणों को आते देख दो चोर भाग निकले. एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसे बिजली के खंभे में बांध कर पिटाई की. 11 अप्रैल की सुबह चोर ने ग्रामीणों से अब भविष्य में चोरी नहीं करने की बात कही. ग्रामीणों ने उससे माफी मंगवाकर और सामाजिक दंड देकर छोड़ दिया. मामले की सूचना अहिल्यापुर थाने को भी दी गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604620&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह: अभाविप नेता ने डीटीओ कर्मचारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप [wpse_comments_template]
गांडेय : राशन दुकान में चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा

Leave a Comment