Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पुरना बुधुडीह में 15 अप्रैल की देर रात चोरों ने चोरी की. विद्यालय और किचन में लगे ताला तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया. जिन सामानों की चोरी हुई उसमें दो पंखा, घंटी, एक एलपीजी सिलेंडर, कड़ाही समेत अन्य सामान शामिल है. विद्यालय के पारा शिक्षक मुख्तार अंसारी सुबह विद्यालय पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा देखा. अंदर जाने पर पंखा समेत अन्य सामान नहीं था. पारा शिक्षक ने तत्काल मामले की सूचना स्थानीय मुखिया को देने के बाद अहिल्यापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस विद्यालय में पूर्व में भी दो बार चोरी हो चुकी है. अहिल्यापुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर चोरों की तलाशी शुरू होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608664&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : जीवा फॉरमेशन ने महिलाओं के लिए किया आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]
गांडेय : पुरना बुधुडीह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी

Leave a Comment