Search

गांडेय : आंगनबाड़ी केद्र का ताला तोड़कर सारा सामान उड़ा ले गये चोर

GANDEY (GIRIDIH) : गांडेय थाना क्षेत्र के महजोरी के आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने केंद्र में लगा ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा, चावल, बर्तन, कुर्सी, टेबल, बक्सा की चोरी कर ली. आंगनबाड़ी सेविका रोजाना की तरह शनिवार 20 मई की सुबह केंद्र खोलने पहुंची तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और केंद्र में रखे समान गायब है. सेविका सीतामुनी बस्के ने गांडेय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने कहा कि थाना में आवेदन दिया गया है, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/giridih-crowd-of-newly-appointed-teachers-in-sadar-hospital-for-medical-examination/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में नवनियुक्त शिक्षकों की लगी भीड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//