Search

गांडेय : घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख

Gandey (Giridih) : जिले के गांडेय थाना अंतर्गत झरघंट्टा पंचायत के कच्छैल गांव में 30 मई की देर रात मो. शमीम के घर में आग लग जाने के कारण अनाज समेत हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गए. गृहस्वामी मो. शमीम नया घऱ बनने के बाद अपने भाइयों के साथ उस घर में शिफ्ट हो गए. पुराना घर में सामान रखा हुआ था. मो. शमीम के चाचा पुराने घर में ही सोते थे. रात में अचानक आग की लपटे निकलते देख वे हल्ला करने लगे. चाचा की आवाज सुनकर मो. शमीम अपने तीनों भाइयों और ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गृह स्वामी का दावा है कि आग में 2 क्विंटल गेहूं, 5 क्विंटल प्याज, 2 क्विंटल चावल, बिछावन, लकड़ी, बिचाली समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए. घटना की जानकारी पाकर 31 मई की सुबह पंचायत के पूर्व मुखिया प्रकाश यादव, पंसस शम्सुल अंसारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मो. शमीम के घर पहुंचे और आग लगने से हुए नकुसान का जायजा लिया. गृह स्वामी के अनुसार घर पर व्रजपात गिरने से आग पहले बिचाली में लगी. धीरे-धीरे आग की चिंगारी घर में फैल गई. गृह स्वामी ने 31 मई को गांडेय सीओ सफी आलम को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653632&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : तीन हज यात्री मक्का मदीना के लिए रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//