Search

गांडेय : वन विभाग कार्यालय के पीछे ही जंगल में अवैध रूप से काटे जा रहें हैं पेड़

Gandey(Giridih): जिले के गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे स्थित जंगल से लगातार पेड़ों की अवैध कटाई जारी है. सूचना के बाद भी वन विभाग बेखबर है. जानकारी के अनुसार गांडेय फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे कीमती पेड़ों का जंगल है. जंगल में लिप्टस, अकसिया जैसे कीमती पेड़ लगे हैं. कुछ दिनों से अहले सुबह और रात में अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई जारी है. कई बार स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत भी की है. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पेड़ों की कटाई का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. इस संबंध में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि इस मामले में वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह लापरवाह हैं. इससे पेड़ों की कटाई बढ़ गई है. वहीं फॉरेस्ट विश्वनाथ सिंह ने कहा कि पेड़ों की कटाई की जानकारी मिली है शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651706&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : दो बहनों ने साध्वी दीक्षा ग्रहण कर सन्यासी जीवन को अपनाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp