Gandey (Giridih) : अहिल्यापुर प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के दो आदेशपाल सहदेव हाजरा और बैजनाथ प्रसाद वर्मा रिटायर्ड हो गए हैं. रिटायर्ड के बाद 28 फरवरी को दोनों को विदाई दी गई. मौके पर प्राचार्य टिंकू प्रसाद वर्मा ने कहा कि आज स्कूल के दो सितारे विदा हो रहे हैं. उनकी कमी हमलोगों को खलेगी. दोनों काम के प्रति इमानदार थे. स्कूल की स्थापना काल से लेकर 37 साल सेवारत रहते हुए गुजारे. मुखिया पंचम देवी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर पूर्व मुखिया अरुण हाजरा, गूंजा हाजरा, सुगन मंडल, श्वेता कुमारी,सुलोचना कुमारी,विजेता कुमारी, मेराज आलम समेत स्कूल के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=567243&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : साइकिल पार्ट्स दुकानदार के घर डकैती का उद्भेदन, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
गांडेय : प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के दो आदेशपाल रिटायर्ड, दी गई विदाई

Leave a Comment