Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : कबूतरों में फैली अज्ञात बीमारी, पांच सौ से ज्यादा कबूतरों की मौत

Gandey (Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर कबूतरों की मौत हो रही है. कबूतर उड़ते ही मुर्छित होकर जमीन पर गिरकर मर जाती है. ऐसा विगत एक सप्ताह से देखा जा रहा है. अब तक करीब पाचं सौ से ज्यादा कबूतरों की मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने गांडेय प्रखंड के पशु चिकित्सक को जानकारी दी. 2 मई को प्रखंड पशु चिकित्सा प्रभारी सुनील तिवारी जांच करने पहुंचे. उन्होंने मृत कबूतर को जांच के लिए भेजा है. इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस बीमारी से कबूतरों को मौत हो रही है. कबूतरों को मरते देख गांडेय प्रखंड माहुरी नव युवक समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता समेत रुद्र साकेत, आकाश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता और राहुल गुप्ता ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों से अपने घरों के छत पर पानी रखने की अपील की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625204&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी: रोजगार का एकमात्र साधन ढिबरा को जल्द चालू करे सरकार: राजकुमार यादव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही