Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : युवाओं को डॉ.अंबेडकर की सोच को आत्मसात करने की ज़रूरत: हाज़रा

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के अहिलयापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में भाजपा ने शुक्रवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई. कार्यक्रम की शुरुआत भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम चौधरी और मंच संचालन अरुण हजरा ने किया. [caption id="attachment_608307" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/GANDEY-GRAMIN-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण[/caption] कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमुआ विधायक केदार हाजरा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाती है. कहा कि आज के युवाओं को वंचित शोषित समाज के लिए डॉ. अंबेडकर की सोच को आत्मसात करने की जरूरत है. पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने भी संबोधित करते हुए युवाओं को उनके नक्शे कदम पर चलने को कहा. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महादेव दूबे, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, रघुनाथ यादव, गूंजा हाजरा, अशेवर सिंह, मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम चौधरी, प्रकाश यादव, चिंतामणि सिंह, शंकर सिंह, भरत लाल शर्मा, भागीरथ मंडल, एंथोनी स्वामी, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, सुरेंद्र लोहनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-mla-sudivya-unveiled-the-statue-of-dr-ambedkar/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक सुदिव्य ने किया डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही