Search

 
 
 

गांडेय : अन्नपूर्णा देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Gandey(Giridih) : कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान  सांसद ने महेशमुंडा, कोरीडीह, मरगोडीह, दासडीह, मोहनडीह, बेलडीह, मोहदा मोड़, बुधुडीह सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया. जनसंपर्क अभियान  में उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान दासडीह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव में आप सभी बढ़-चढ़ कर भाग लें. सांसद ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया. वर्तमान समय में प्रधानमंत्री की विदेश नीतियों के कारण भारत विश्व का प्रतिनिधित्व कर रहा है. कोरोना काल में देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की है. सांसद ने ग्रामीणों से कोडरमा लोकसभा में और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कमल छाप पर वोट देने की अपील की है. अन्नपूर्णा देवी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को समर्थन देने की अपील की. जनसमर्थन अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे , जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रणव वर्मा  सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव , गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, अरुण हाजरा, अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, राजू मंडल, संदीप वर्मा, महेंद्र वर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीन

का गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही