Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : महायज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

GANDEY (GIRIDIH) : श्रीश्री 1008 नौ दिवसीय रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ को लेकर गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर बस स्टैंड स्थित यज्ञ मंडप से 23 अप्रैल को ढ़ोल-नगाडे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर आकर्षक झांकियां भी निकाली गई. कलश यात्रा में कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं. माथातड़ी में यज्ञ के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर जल भराया. कुंवारी कन्याएं जल लेकर यज्ञ मंडल तक पहुंची. यज्ञ स्थल पर प्रत्येक दिन पूजा पाठ और वेदी में आहुति दी जाएगी. भक्त यज्ञ मंडप का परिक्रमा करेंगे. शाम के समय बनारस से आए कथा वाचक कथा प्रस्तुत करेंगे. रात में भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा. मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनन्दन पाठक, जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी, जिप सदस्या हेंगामुनि मुर्मू, प्रो. अरुण हाजरा, मुखिया पंचम देवी, भाजपा नेता प्रवीण चौधरी समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617438&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: जिला तैलिक साहू सभा ने मनाई दानवीर भामाशाह जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही