Search

 
 
 

गांडेय : भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

 
GANDEY (GIRIDIH) : गांडेय प्रखंड के बुधूडीह ग्राम में 9 दिवसीय श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ 10 फरवरी से शुरू हो गया. इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. 1551 किशोरी अपने-अपने माथे पर कलश रखकर जयति नदी से जल भरकर यज्ञ मंडप तक लाई. कलश यात्रा में श्रद्धालु संजीत राम, मंटू प्रसाद वर्मा, भीम वर्मा समेत अन्य भी शामिल हुए. मुख्य पुजारी ने मंत्रोच्चारण कर जल भरनी की रस्म करवायी. इस वर्ष यज्ञ का तीसरा वर्ष है. रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी. बुधूडीह पंचायत के मुखिया नवीन वर्मा ने बताया कि यज्ञ से पवित्र वातावरण का निर्माण होता है. क्षेत्र में सुख-शांति की स्थापना होगी. यज्ञ को लेकर आसपास के लोग उत्साहित हैं. यज्ञ स्थल पर भक्तिपूर्ण माहौल है. कलश स्थापना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. यज्ञ स्थल पर  जिला परिषद् अध्यक्ष मुनिया देवी, गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, आजसू नेता अर्जुन बैठा, भाजपा नेता यदुनंदन पाठक, महेंद्र वर्मा, भागीरथ मंडल, पुरुषोत्तम चौधरी, अरुण हाजरा, संदीप वर्मा, शंकर मंडल, सुरेंद्र राम समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550834&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह की महिला क्रिकेट टीम ने पश्चिम सिंहभूम को 217 रनों से रौंदा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही