Search

 
 
 

रांची के कडरू में गांधी शिल्प बाजार मेला शुक्रवार से

 
Ranchi: छोटानागपुर क्राफ्ट डेव्लपमेंट सोसाइटी, (CCDS) रांची, सामाजिक संस्था ने डीएवी कपिलदेव मैदान कडरु में गांधी शिल्प बाज़ार का आयोजन विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहायता से किया जाएगा. जिसमें हमारे देश के विभिन्न राज्यों से हस्तशिल्पिगण भाग लेंगे. इस मेले का मुख्य आकर्षण- टेराकोटा, डोकरा, बांस बेत फर्नीचर जुट द्वारा निर्मित वस्तुए, लखनवी चिकन, शांतिनिकेतन का हस्तशिल्प, कार्पेट , दरी , मेटल क्राफ्ट , पत्थर की मूर्तिया, ट्राइबल जेवेलेरी टेक्सटाइल कसीदा कारी साड़िया सलवार सूट तथा कुर्ता पैजमा विभिन्न प्रकार के सजावट के सामान, ड्राइ फ्लावर पेंटिंग इत्यादि के लगभग 125 स्टॉल लगाई जाएंगी. जिसमें शिल्पियों को अपना उत्पाद विक्रय करने का अवसर प्राप्त हो सके. उदघाटन जयनेन्दु, पूर्व अध्यक्ष, राज्य खादी बोर्ड, झारखंड के कर कमलों द्वारा किया जाएगा. समारोह में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय , भारत सरकार, के सहायक निदेशक पुष्प राजन CTO भवानी प्रसाद और HPO वीर भारत मरांडी संस्था के सचिव बी चौधरी CEO अरिंदम चौधरी तथा मुख्य लेखापाल अब्दुल मसिर अंसारी मेला में उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें- NTPC">https://lagatar.in/birhor-girl-dies-in-ntpc-cb-mines-area-family-members-say-dust-took-her-life/">NTPC

सीबी माइंस क्षेत्र में बिरहोर बच्ची की मौत, परिजनों ने कहा- धूल-गर्दा ने ली जान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही