Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेठी में अस्पताल और उद्योग के नाम पर गांधी परिवार ने हड़पी जमीनें : स्मृति ईरानी

New Delhi : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर अमेठी में अस्पताल और उद्योग के नाम पर जमीनें हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद के अंदर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले और बिना तथ्यों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करने वाले, आरोप लगाने वाले सज्जन अमेठी में अस्पताल और उद्योग ( सम्राट साईकल) के नाम पर ली गई जमीन सरकार को लौटाते क्यों नहीं हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और गांधी परिवार पर जम कर निशाना साधा.

अमेठी की जनता ने मैजिक दिखाया था

स्मृति ने कहा कि सदन में मैजिक की बात करने वाले व्यक्ति को अमेठी की जनता ने मैजिक दिखाया था. उन्होंने अमेठी में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज नन्हे लाल मिश्रा की मौत के बारे में बोलते हुए गांधी परिवार की आलोचना की. केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की पिछली सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें – आदिवासियों">https://lagatar.in/tmc-will-bring-a-proposal-in-vis-to-recognize-sarna-religion-of-tribals/">आदिवासियों

के सरना धर्म को मान्यता देने के लिए विस में प्रस्ताव लाएगी टीएमसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही