Search

 
 
 

गांधी जयंती : बापू वाटिका में राज्यपाल, सीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi News :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गांधी जयंती देश के इतिहास का महत्वपूर्ण अवसर है. महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ ही पूरी दुनिया के सामने सत्य और अहिंसा की ताकत का उदाहरण प्रस्तुत किया. उनके विचारों का प्रभाव भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहा.
 
बापू को नमन

Ranchi News :  गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को रांची के बापू वाटिका में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्य के प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान बापू के प्रिय भजनों और उनके विचारों को याद किया गया. 

 

Uploaded Image

 

गांधी के विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेंगे : सीएम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गांधी जयंती देश के इतिहास का महत्वपूर्ण अवसर है. महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ ही पूरी दुनिया के सामने सत्य और अहिंसा की ताकत का उदाहरण प्रस्तुत किया. उनके विचारों का प्रभाव भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहा.

 

उन्होंने कहा कि भारत की धरती ने समय-समय पर ऐसे महान व्यक्तित्वों को जन्म दिया, जिन्होंने समाज और मानवता को नई राह दिखाई. महात्मा गांधी का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए. उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास भी होना चाहिए. सत्य, अहिंसा, सामाजिक समरसता और जनसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाकर ही बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही