Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गाधी जयंती: जमशेदपुर के न्यायिक पदाधिकारियों ने निकाली प्रभात फेरी, राहगीरों को कानून के प्रति किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गांधी जयंती पर शनिवार को जमशेदपुर के न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी निकाली. यह प्रभात फेरी आम लोगों की कानून के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से निकाला गया. जिसमें जमशेदपुर सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा पारा लिगल वोलेंटियर्स ने भाग लिया. सुबह सात बजे सिविल कोर्ट से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई. जो एमजीएम अस्पताल रोड, छायानगर, भुइय़ांडीह होते हुए पुनः सिविल कोर्ट पहुंचकर समाप्त हुई. जहां आज से आगामी 14 नवम्बर तक चलने वाले पैन इंडिया अवेयरनेश एंड आउटरिच प्रोग्राम का उदघाटन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलीन कुमार मौजूद थे.

14 नवंबर तक दो जागरूकता रथ जिले का करेगा भ्रमण

आज उन्होंने दो जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जो आज से आगामी 14 नवम्बर तक पूरे जिले का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा. एक जागरूकता रथ धालभूम अनुमंडल एवं दूसरा घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करेगा. प्रधान जिला न्यायाधीश नलिन कुमार ने कहा कि पूरे भारत देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से जिले में आज से विधिक सेवाएं एवं विधिक जागरूकता अभियान शुरू किया गया. यह अभियान आगामी 14 नबम्बर तक चलेगा. मौके पर डालसा सचिव नितीश निलेश सांगा ने बताया कि उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोग जो सरकार की कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं से वंचित हैं, वैसे लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूम एवं घाटशिला अनुमंडल में 16 टीमंे गठित की गयी हैं, जो जिले के हर पंचायत व कस्बो में जाकर लोगों के बीच विधिक सेवाएं एवं जागरूकता अभियान चलायेंगी. इस कार्य में डालसा के पारा लिगल वोलंेटियर्स एवं पैनल लॉयर के अलावे जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों का भी सहयोग लिया जा रहा है. श्री सांगा ने बताया कि अभियान के दौरान जरूरतमंदो को चिन्हित कर मौके पर ही उनसे आवेदन लिए जाएंगे तथा उनका समाधान किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही