Search

 
 
 

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, राहुल गांधी ने केंद्र और योगी सरकार को घेरा, कहा, जवाबदेही कौन लेगा

National News : राहुल गांधी का सवाल था कि  47 किमी चलती बस में लड़की के साथ गैंगरेप हुआ, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी.  किसी की जवाबदारी तो तय हो. पुलिस के अनुसार यह घटना 4 अगस्त को घटी थी. पुलिस ने यह जानकारी 31 अगस्त को देते हुए बताया कि आरोपी बस  ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
 
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

National News : दिल्ली में 16 साल की नाबालिग से पर्दे लगी स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना के बारे में सोमवार को पता चला.  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद सरकार और यूपी की योगी सरकार पर हल्ला बोला है.

 

 

राहुल गांधी का सवाल था कि 47 किमी चलती बस में लड़की के साथ गैंगरेप हुआ, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी.  किसी की जवाबदारी तो तय हो. पुलिस के अनुसार यह घटना 4 अगस्त को घटी थी. पुलिस ने यह जानकारी 31 अगस्त को देते हुए बताया कि आरोपी बस  ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने आज मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया. दिल्ली महिलाओं के लिए असुरक्षित हो गयी है. स्लीपर बस में हुई घटना की जानकारी दिल्ली और नोएडा पुलिस को भी नहीं हुई.

 

राहुल गांधी ने कहा, निर्भया (2012) मामला बीत जाने के इतने साल बाद भी महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं हो रही है. लेकिन अभी भी स्लीपर बसों की जांच और निगरानी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है.राहुल गांधी ने कहा, बस में लगे पर्दे सिर्फ उस घटना को छिपा लिये जाने का माध्यम नहीं थे. तंज कसा कि यह सरकार की प्रशासनिक नाकामियों पर सालों से पड़े पर्दे को दर्शाते हैं.

 

राहुल गांधी ने कहा, क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और आदित्यनाथ के अधीन UP पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी? कोई गुंजाइश ही नहीं इस अपराध पर भी एक पर्दा डाल दिया जायेगा. पुलिस ने जो जानकारी दी. उसके अनुसार पीड़िता ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में सवार हुई थी. आरोपियों ने उसे गैंगरेप के बाद कश्मीरी गेट पर छोड़ा. इस दौरान बस लगभग 47 किमी सड़कों पर दौड़ती रही. अहम बात यह है कि बस के शीशों पर पर्दे लगे हुए थे.

 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है. परिवार में झगड़ा होने पर वह चुपचाप नोएडा में रहने वाली कजिन के घर  जाने के लिए  बस से निकली. मैनपुरी से नोएडा का डिस्टेंस 300 किमी से ज्यादा है. पुलिस के अनुसार भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से नोएडा पहुंचने से पहले  ही परी चौक पर उतर गयी थी. यह बात समझ में आने पर वह यहां से नोएडा जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी.

 

इसी बीच एक खाली स्लीपर बस वहां पहुंची. छात्रा ने बस को रोका. ड्राइवर और कंडक्टर ने बस रोक कर उसे बस पर चढ़ा लिया. छात्रा द्वारा पूछे जाने पर उसे बताया गया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है. छात्रा के अनुसार बस चलने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही