Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में सातवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Dumka : 12 वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. 6 जुलाई को दुमका जिले के गोपीकंदर थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया गया. गुरूवार को पीड़िता को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में इलाजरत बच्ची का गुरूवार को एसआई श्वेता कुमारी ने बयान दर्ज किया. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि बुधवार की सुबह वह स्कूल गई हुई थी. जब उसने बस्ता खोला तो पाया कि वह कॉपियां लाना भुल गयी है. वह कापी लाने के लिए वापस अपने घर जा रही थी कि रास्ते में एक मारुति वैन खड़ी थी. मारूती वैन में दो आदमी थे. उन लोगों ने बच्ची से उसका नाम पूछा और कहा कि गांव में नदी किधर है, उसका रास्ता बताये. वह नदी का रास्ता बता रही थी कि उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई. होश आने पर उसने पाया कि वह एक ऑटो में है. उसके पास एक ही आदमी था जो मारूती वैन का चालक था. उसके कमर और बदन में तेज दर्द हो रहा था. मारूती वैन चालक उसे ऑटो से लेकर उसे गोड्डा जिला के एक जंगल इलाके में ले गया. वह उसे डराने-धमकाने लगा और कहा कि यदि किसी को बताया तो उसकी हत्या कर देगा. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dont-be-misled-by-fake-and-false-messages-give-information-about-terrorists-nia/">रांची:

फर्जी और झूठे मैसेज से नहीं हों गुमराह, आतंकियों की दें जानकारी- NIA

छात्रा से दो लोगों ने किया दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक मारूती चालक ने उसके साथ गोड्डा के जंगल में रेप किया जबकि मारूती के साथ रास्ते में मिले पहले व्यक्ति ने बेहोशी की हालत में ही उसके साथ रेप किया था. मारूती चालक उसका रेप करने के बाद उसे जंगल में ही छोड़कर चला गया. वहां से पैदल चल कर वह पास के गांव में पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. वहां एक व्यक्ति उसके गांव को जानता था. उसने रात में बच्ची को आश्रय दिया और गुरूवार की सुबह उसे उसके घर पहुंचा दिया. बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बतायी और फिर मां उसे लेकर थाना पहुंची. बच्ची ने पुलिस को बताया है कि जिन दो लोगों ने उसके साथ रेप किया है उनमें से एक मास्क लगाये हुए और मुरेठा बांधे हुए था जबकि दूसरे को वह सामने आने पर पहचान लेगी. बच्ची का दुमका के मेडिकल क़ॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही