Search

 
 
 

पलामू: मेला से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप

 
Medininagar: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामला शुक्रवार का है. दुष्कर्म के बाद पंचायत में मामला दबाने की कोशिश की जा रही थी. परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद मामले का खुलासा हुआ. जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग नौडीहा बाजार सरईडीह से दुर्गा पूजा का मेला देखकर अपने घर वापस लौट रही थीं. इसी बीच रास्ते में छह आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद दोनों लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं. उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी. दो दिनों तक इस मामले को गांव वालों के द्वारा पंचायत कर दबाने की कोशिश की गई. तब रविवार देर शाम पीड़िता और उनके परिजन नौडीहा बाजार थाना पहुंचे और इसकी शिकायत की. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सरईडीह और उसके आसपास के गांव के रहने वाले हैं. नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों का आवेदन मिला है. जिसके बाद आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया कि पुलिस ने छह नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मुख्य आरोपी विक्रम पासवान, मनदीप पासवान, पप्पू पासवान, उपेंद्र भुइया, टीमन भुइयां और अरविंद सिंह के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज हुआ है. सभी आरोपी फरार हैं. सभी सराईडीह नवाडीह के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें - NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही