Search

 
 
 

लोहरदगा : विधवा के साथ गैंगरेप, पुलिस के दो जवानों पर लगा आरोप

 
Lohardaga : लोहरदगा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पुलिस के दो जवानों पर लगा है. घटना जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में हुई है. जहां एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए बुधवार को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है. इस घटना में सेरेंगदाग पिकेट के दो जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लग रहा है,हालांकि, फिलहाल पुलिस मामले में दुष्कर्म होने की पुष्टि तो कर रही है, परंतु किसी जवान के इस घटना में शामिल होने को लेकर पुलिस जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है.

क्या है मामला

घटना उस समय हुई जब महिला खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी, तभी शराब के नशे में दो लोगों ने उस महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इधर पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना को लेकर ग्रामीणों में दशहत का माहौल है. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही