Search

 
 
 

Ranchi News: मवेशी चोरी कर बूचड़खाने में बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: गिरफ्तार आरोपी गाय और बछड़ों की चोरी कर उन्हें अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाने और मांस बेचने के धंधे में शामिल थे. पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को इरशाद कुरैशी, निवासी कुरैशी मोहल्ला, कांटाटोली ने नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Ranchi News:  मवेशी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का नामकुम थाना पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

 

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को इरशाद कुरैशी, निवासी कुरैशी मोहल्ला, कांटाटोली ने नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि सामलौंग पुरानी लोवाडीह क्षेत्र से उनकी गाय और बछड़े को XUV वाहन में लोड कर चोरी कर ले जाया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार गोवंशीय पशु, एक XUV वाहन, एक बुलेट, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है. 

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गाय और बछड़ों की चोरी कर उन्हें अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाने और मांस बेचने के धंधे में शामिल थे.

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर गिरोह बनाकर गाय और बछड़ों की चोरी करने तथा उन्हें अवैध तरीके से काटकर मांस बेचने की बात स्वीकार की है. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में मो. शहनवाज उर्फ सन्नी (27), अमन कुरैशी (26), सैफ (29), अलताफ कुरैशी (26), शोयेब अहमद (21) और फिरोज कुरैशी उर्फ कुकु (50) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, सैफ और फिरोज कुरैशी उर्फ कुकु का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही