Search

 
 
 

साहिबगंज में गंगा फिर उफान पर, डेंजर लेवल 27.25 मीटर के करीब

 

28 अगस्त को 26.88 मीटर तक पहुंच सकता है जलस्तर :  आयोग

Sahinganj : साहिबगंज जिले में गंगा का जलस्तर फिर उफान पर है. रविवार 27 अगस्त को नदी का जलस्तर चेतावनी का निशान 26.25 मीटर को पार कर 26.64 मीटर पर पहुंच गया. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जलस्तर 26.88 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है. जलस्तर में खतरे का निशान 27.25 मीटर पर है. ज्ञात हो कि इससे पहले 20 अगस्त को जलस्तर खतरे का निशान पार कर 27.33 मीटर तक पहुंच गया था. इसके बाद धीरे-धीरे गिरावट आने लगी थी. पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है. केंद्रीय जल आयोग के साइट इंचार्ज छोटेलाल मालतो ने बताया कि बक्सर, पटना, हाथीदाह व मुंगेर में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जबकि फरक्का में स्थिर है. ज्ञात हो कि गंगा नदी के जलस्तर की वार्निंग लेवल 26.25 मीटर, जबकि खतरे का निशान 27.25 मीटर पर है. ऐसे में विशेष कर दियारा व तटीय इलाकों में निवास करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jewelery-worth-lakhs-including-cash-stolen-from-2-houses-in-tisri/">गिरिडीह

: तिसरी में 2 घरों से नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही